Jabalpur : विजय नगर थाना अंतर्गत 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो वे तत्काल ही विजय नगर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल बालिका की हालत ठीक है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि विजय नगर थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आरोपी बच्ची के पिता का ही दोस्त है और बच्ची के घर के पड़ोस में ही रहता था, जिसने बच्ची को खिलाने के बहाने ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट