346 कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रियंका पर टिप्पणी करने वाले रमेश विधूड़ी का पुतला जलाया


अलवर राजस्थान : रुपेश शर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी अलवर ने दिल्ली के कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश विधूड़ी द्वारा AICC महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। 
प्रवक्ता रिपुदमन गुप्ता ने बताया कि अशोक सर्किल पर कांग्रेसजनों ने रमेश विधूड़ी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा  कि इस तरह की बयानबाजी से बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है। विधूड़ी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।  शीर्ष पदों पर बैठे भाजपा के नेता महिलाओं के प्रति घोर असंवेदनशील हैं। जबकि शास्त्रों में लिखा है' यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता। सोचंती ज़ामयो यत्र, विन्यस तासु तत्कुलम ।।' अतः मातृ शक्ति के खिलाफ ऐसी अभद्र टिप्पणी करने वाली पार्टी का विनाश तय है। 
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, विधायक मांगेलाल मीणा, अजीत यादव, ग़फ़ूर खान, हीरेन्द्र शर्मा, चन्द्रभान गुर्जर, कमलेश सैनी, जीत कौर,लीली यादव, सुनीता शर्मा, रिपु दमन गुप्ता, शहर अध्यक्ष जे डी आर्यन, अनवर साजिद, पुष्पेन्द्र धाबाई, प्रकाश गंगावत, इम्तियाज खान, सतीश पटेल, जमशेद खान, शिव सहाय मीणा, प्रशान्त राजा, प्रमेन्द्र शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, राजेश कृष्ण सिद्ध, जगदीश सिंघल, हुकुम सिंह, कमल सैन, पवन शर्मा, बलबीर चौधरी,राहुल पटेल, के के खंडेलवाल, राहुल खान, डाल चन्द, दुलीचंद कोली,बलबीर चौधरी, डॉ संदीप सैनी, धर्मेन्द्र शर्मा,खेमचंद, रामगोपाल सोनी, छंगा मल लखेरा, सत्यनारायण शर्मा, रुद्र किशोर सैनी, योगेश शर्मा, राकेश खंडेलवाल, अरविन्द गुप्ता, रामकिशन बैरवा, डॉ सूबे सिंह यादव, अशोक नन्दा, नबाब खान, राजेन्द्र सैनी, हरि किशन शर्मा,  नागेन्द्र चौधरी, अनिल चुग, रोहिताश सिंह नरूका, रामराज मीणा,नितिन धाकड़, कुलदीप माथुर,डूंगर मल मीणा, चेतराम बड़सीवाल, शीशराम कन्नौजिया, रूप किशोर सांखला, रहमत खान आदि उपस्थित रहे।

Badi Khabar