मंत्री भी कर सकेंगे विभागों के ट्रांसफर, 17 धार्मिक नगरों में शराब बंद
देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में खरगोन के महेश्वर में मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत सीएम ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा सामने रख कर की।
देवी अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में खरगोन के महेश्वर में खरगोन जिले की धार्मिक नगरी महेश्वर में सीएम डॉ. मोहन यादव की विशेष कैबिनेट बैठक आज होने जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अधिकतर मंत्री महेश्वर पहुंच चुके हैं। सीएम ने महेश्वर में अहिल्या घाट पर नर्मदा पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
महेश्वर में लगने वाली मोहन कैबिनेट में आज कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। बैठक में शराबबंदी को लेकर भी फैसला आ सकता है। इस दौरान सीएम मोहन यादव 982 करोड़ की महेश्वर-जानापाव को सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इससे तीन जिलों के 123 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे।