पिछले 16 दिनों से चर्चा में रहे सोनम और राजा रघुवंशी केस में नया मोड़ आया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उसे सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे से मिली है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है। ये दोनों हनीमून पर मेघालय गए थे। वहां शिलांग से दोनों गायब हो गए थे। पुलिस को राजा रघुवंशी की लाश मिली थी।
शिलांग में मेघालय की पहाड़ियों में राजा रघुवंशी की लाश मिली थी, जिसके बाद से उनकी पत्नी सोनम लापता थीं। इस रहस्यमयी केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे थे। लेकिन एक टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को नई जानकारी दी थी। इसके बाद से ही पुलिस इस दिशा में आगे ब़ढ़ी।
स्थानीय गाइड अल्बर्ट पी.डी. ने दावा किया है कि आखिरी बार जब उन्होंने सोनम और राजा को देखा था, उस वक्त वे दोनों अकेले नहीं थे। उनके साथ तीन अन्य पुरुष भी थे। गाइड के अनुसार चार पुरुष आगे-आगे चल रहे थे और महिला उनके पीछे थी। वे हिंदी में बात कर रहे थे।
पुलिस अब पूछताछ करेगी जल्द सामने आयगी घटना की पूरी कहानी