426 कटनी महिला थाने में दुष्कर्म पीड़ित महिला से दुर्व्यवहार


महिला पुलिसकर्मी ने कहा,नहीं होंगे बयान,जाओ एक सप्ताह बाद खूब सोचकर आना, आरोपी तुम्हें ही  भिजवा देगा जेल 

 मजिस्ट्रेट बयान के बाद जिला न्यायालय से एसपी के आदेश पर पीड़िता को महिला थाना लेकर पहुंची थी बरही पुलिस 

 घंटो महिला सरपंच के साथ महिला थाने के बाहर खड़ी रही पीड़िता 




दो दिन तक एसपी से मिलने भटकती रही महिला,सीएसपी कटनी को बताई आपबीती, एसपी ने मामले पर लिया संज्ञान, अब मजिस्ट्रेट से होंगे बयान 

बरही थाना क्षेत्र के ग्राम गैरतलाई में 5 जनवरी को ग्राम के ही रहने वाले एक युवक ने सब्जी बेचने आई महिला को जबरिया घसीट कर पहले अपनी जीप में बैठाया और फिर सरकारी जमीन पर बने सुनसान घर पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। 5 जनवरी को हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता तब से लेकर आज तक न्याय पानी भटक रही है। कटनी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुरुवार को बरही पुलिस पीड़िता को साथ लेकर मजिस्ट्रेट बयान कराने जिला न्यायालय लेकर पहुंची थी। देर शाम पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद बरही पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को लेकर कटनी महिला थाने बयान और एमएलसी के लिए पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि ड्यूटी पर  सिविल ड्रेस में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी उसे गालियां देने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि तुम फिर आ गई, जाओ खूब सोच विचार करके एक सप्ताह बाद आना, नहीं होंगे बयान। पीड़िता ने बताया कि वह गैरतलाई महिला सरपंच के साथ घंटों महिला थाने के बाऊ खड़ी रही। इसके बाद रात को पुलिस एमएलसी कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वकील चौधरी नामक युवक ने अपने शासकीय जमीन पर बने आवास पर ले जाकर सब्जी की टोकनी से चाकू निकालकर धमकाया और‌ उसके साथ बलात्कार किया था
 महिला के अनुसार उसके पैर खाट में बांधकर घटना को अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले महिला की शिकायत बरही थाने में भी नहीं लिखी गई थी और जब बरही पुलिस ने महिला को कटनी महिला थाने भेजा था तो यहां भी उसे भगा दिया गया था। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने भारत बरही थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया है।

Badi Khabar