.डबरा में मामूली विवाद में गोली चलाने वाले होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा राउंड बरामद किया गया है। दरअसल 12 जनवरी को अर्रुसी का रहने वाला मोहन रावत अपना जन्मदिन मनाने अमन सरदार के परी होटल पर गया था,उसके साथ जयभान सिंह रावत अर्जुन सिंह रावत खाना खाने के लिए परी ढाबा, बल्ला का डेरा पर बैठे थे।इस दौरान मोहन और उसके साथियो ने होटल में खाना सही नहीं बनने की शिकायत संचालक अमन सरदार से की इसी पर ग्राहक और होटल संचालक में विवाद होने लगा,जब मोहन सिंह रावत ने अमन सरदार को गाली देने से मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और अमन सरदार ने 315 बोर के कट्टे से गोली चला दी.लेकिन गोली किसी को नहीं लगी, डरकर मोहन रावत अपने साथियों के साथ वहां से भाग गया। पुलिस ने अमन सरदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।14 जनवरी को अमन उर्फ़ रमन उर्फ रमनजीत सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और काउंटर में रखा कट्टा भी राउंड के साथ बरामद किया है.आरोपी मीट मार्केट डबरा का रहने वाला है उससे पूछताछ की जा रही है।