स्लग-पुतला दहन
एंकर- कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर पूरे प्रदेश में बवाल खड़ा हो गया है और उनके इस बयान पर महिलाओं में आक्रोश भर गया है इसको लेकर जबलपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने भी अपना कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि कान खोल कर सुन लें बरैया नारी उपभोग की नही है चीज़ और कांग्रेस बरैया की घटिया सोच को प्रश्रय दे रही और अपनी राजनीति चमकाने इंदौर आए राहुल गांधी बरैया से तत्काल इस्तीफा ले और राहुल गांधी बताएं क्यों साधे हैं बरैया पर चुप्पी बरैया को तत्काल नोटिस देकर कार्यवाई क्यों नही कर रही कांग्रेस इसके साथ ही अश्वनी परांजपे ने पूरे प्रदेश में बरैया का पुतला दहन करने का ऐलान किया जिस कड़ी में शहर के मालवीय चौक पर अश्वनी परांजपे के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया और कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया
बाईट-अश्वनी परांजपे-प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा