436 मोदी की गारंटी के तहत चार सूत्री मांगों को लेकर सहायक शिक्षकों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन


  जिला बस्तर के जगदलपुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया। प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन की कड़ी में बस्तर जिले के सैकड़ों सहायक शिक्षकों ने एकजुट होकर मोदी की गारंटी के तहत लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने रैली निकालकर नगर में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की। इस आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे एवं जिला सचिव गणेश्वर नायक ने किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए सहायक शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सहायक शिक्षकों की प्रमुख चार सूत्री मांगों में पूर्व सेवा गणना का लाभ दिए जाने, शिक्षकों के लिए वीएसके एपीपी (VSK App) की अनिवार्यता समाप्त करने, टीएटी (TAT) की बाध्यता खत्म करने तथा मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को शीघ्र लागू करने की मांग शामिल है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव के समय शिक्षकों से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं, जिससे सहायक शिक्षकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

Badi Khabar