इंद्रा आवास मानेगांव रांझी में दिनदहाड़े युवक की घर में घुसकर हत्या
गाड़ी छोड़कर फरार हुआ आरोपीयो,तलाश में जुटी पुलिस
एंकर-रांझी थानांतर्गत मानेगांव इंद्रा आवास बस्ती में दिनदहाड़े मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर बुलवाकर रितेश पटेल उर्फ आयुष के ऊपर एक्टिवा से आये बदमाशो ने चाकू से तबातोड़ हमला कर दिया जहा घायल अवस्था मे रितेश को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहा इलाज के दौरान रितेश की मौत हो गई।वही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के मेडिकल कॉलेज भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।बताया जा रहा है की रितेश पटेल अपने घर पर था इतने में गाली गलौच करते हुए एक्टिवा में एक लड़का और उसका साथी आया जैसे ही रितेश बाहर निकला उक्त युवक और उसके साथी ने रितेश पर चाकुओ से तबातोड़ हमला कर दिया वही जब आवाज सुनकर आसपास पड़ोस के लोग और परिजन बाहर आये तो दोनो आरोपी एक्टिवा छोड़कर मौके से दौड़ लगा दियए। जिसको पकड़ने लोगो ने दौड़ लगाई लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
वही मौके पर पहुची पुलिस और एसएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित करते हुए एक्टिवा वाहन को जब्त कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है की आरोपी लड्डू बावरिया को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।वही उसका साथी राजू सोनकर की तलाश पुलिस कर रही है। मृतक प्राइवेट काम करता था जिसकी करीब 23 साल उम्र थी।
वही जैसे ही रितेश की हत्या की जानकारी रितेश के साथियो को लगी तो करीब 30 से 40 लड़के मानेगांव पहुचे और आरोपी के घर मे जमकर पथराव करते हुए कार, एक्टिवा और खिड़की दरवाजों में तोड़फोड़ कर दी इस दौरान हमलावरों ने आरोपी के साथी विवेक के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से भाग निकले।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया की रितेश पटेल उर्फ आयुष सोनकर को घर से बाहर बुलाकर लड्डू बावरिया और राजू सोनकर ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।जहा उनके बीच अवैध शराब की बिक्री को लेकर विवाद चल रहा था जहा दोनो के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी के प्रकरण दर्ज हो चुके है।बरहाल आरोपी लड्डू को गिरफ्तार कर उसके साथी राजू सोनकर की तलाश की जा रही है।
बाइट-उमेश गोलानी-टीआई रांझी