441 सागर जिले की देवरी नगरपालिका चुनाव के परिणाम गुरुवार को दो राउंड में घोषित किए गए


सागर जिले की देवरी नगरपालिका चुनाव के परिणाम गुरुवार को दो राउंड में घोषित किए गए। इस चुनाव में नेहा अलकेश जैन ने  शानदार जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान दोनों ही राउंड में वह लगातार बढ़त बनाए रहीं।
पहले राउंड की मतगणना में नेहा अलकेश जैन 900 से अधिक वोटों से आगे चल रही थीं, जिससे उनकी जीत की स्थिति मजबूत हो गई थी। इसके बाद दूसरे राउंड में उनकी बढ़त और बढ़ी और अंततः उन्होंने 1197 मतों के अंतर से जीत हासिल की जिसमें आठ वार्डों से अच्छी खासी जीत से जीत दर्ज कराई।जी
उल्लेखनीय है कि देवरी नगरपालिका में यह चुनाव खाली कुर्सी और भरी कुर्सी को लेकर हुआ था। जनता ने एक बार फिर नेहा अलकेश जैन पर भरोसा जताते हुए उन्हें विजयी बनाया, जिससे उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
चुनाव परिणामों की घोषणा नेहरू कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में की गई। परिणामों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं जीत की खबर मिलते ही समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।
बाइट --- नेहा अलकेश जैन
बाइट---अलकेश जैन

Badi Khabar