वन विभाग ने की कई प्रतियोगिताएं आयोजित
वन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को कीट एवं कैप प्रदाएं की गई
सांदीपनि विद्यालय नरवर के विद्यार्थियों ने वन विभाग द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम के तहत माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी का भ्रमण किया। अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सांदीपनि विद्यालय नरवर के कक्षा 9 से 12 वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया । बसों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को माधव राष्ट्रीय उद्यान में ले जाया गया। प्राचार्य धनीराम कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
वन विभाग द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम के मुख्य वन परिक्षेत्र अधिकारी माधव सिंह सिकरवार , एवं वन स्टाफ नरवर द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को किट एवं कैप प्रदाएं की गई । राष्ट्रीय उद्यान के अंदर कई वैरायटी के पेड़ पौधे मेडिसिन आदि की जानकारी दी गई और वन्य प्राणियों को दिखाया गया तथा उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चडकर भाग लिया और विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।
प्राचार्य धनीराम कुशवाह ने वन क्षेत्र अधिकारी माधव सिंह सिकरवार तथा उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया । और टूर हेड प्रदीप शुक्ला एवं सुनील श्रीवास्तव और उनकी टीम के सभी शिक्षकों को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। तथा सभी छात्र-छात्राओं को भी शुभकामनाएं दी।