भाजपा द्वारा प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित हजारों नाम को काटने किया गया षड्यंत्र
कटनी विधानसभा के सभी बूथों में बीएलओ द्वारा स्वतः ही घर-घर जाकर चुनाव आयोग से प्राप्त मतदाता फॉर्म के वितरण किए गए और मतदाताओं का सत्यापन करने के बाद ही प्रारूप मतदाता सूची का हुआ है प्रकाशन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद मिथलेश जैन ने शुक्रवार को इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि रघुनाथगंज वार्ड क्रमांक 23 के बूथ नंबर 178 एवं न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र के 138 से 149 तक एवं शहर के अनेक वार्डों में विभिन्न मतदाता केदो में हजारों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने हेतु फर्जी आपत्तिकर्ता के नाम से तहसील कंट्रोल रूम में आवेदन दिए गए हैं।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि फॉर्म कंट्रोल रूम से वितरण किए गए। यह जांच का विषय है कि फॉर्म कंट्रोल रूम कैसे पहुंचे।वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुमान सिंह एवं अन्य ने आरोप लगाया कि यदि मतदाता सूची में किसी नाम के सम्मिलित होने पर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो सामान्यतः वह बूथ में जाकर बीएलओ को आवेदन देता है, लेकिन भाजपा द्वारा षड्यंत्र करके हजारों की संख्या में एक साथ आवेदन प्रशासनिक या जिम्मेदार अधिकारियों की उच्च स्तरीय मिली भगत से सीधे कंट्रोल रूम में दिए गए। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों के द्वारा सुपरवाइजर को भिजवाए गए और अब बबीएलओ पर दबाव डालकर ऐसे मतदाता के नाम जो जन्म से ही और वर्तमान में निवास कर रहे हैं उनके नाम मतदाता सूची से काटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। बूथ नंबर 172 ग्राम हरदुआ निवासी किशोरी लाल के फर्जी हस्ताक्षर करके नाम काटने आवेदन दिया गया। इसीतरह मंगल नगर, भट्टा मोहल्ला, मदन मोहन चौबे वार्ड के विभिन्न मतदाताओं के नाम काटने हेतु फर्जी आवेदक दिए गए। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, अधिवक्ता भूपेश जायसवाल, करण सिंह चौहान, पूर्व पार्षद मनोज कुमार गुप्ता,सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष पंकज गौतम,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक पांडे, गोविंदा सचदेवा आदि मौजूद थे।