शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह मौजूद रहे वही मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत-बांग्लादेश विभाजन और कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। जबलपुर के बंगाली क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेस का स्थिर नेतृत्व मिला होता, तो देश को आजादी का खंडित स्वरूप देखने को नहीं मिलता। मुख्यमंत्री ने कहा -"काश नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस का स्थिर रूप से नेतृत्व करते तो आजादी का ऐसा खंडित रूप दिखाई नहीं देता।"
उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के तथाकथित नेताओं ने कश्मीर में भी वही ऐतिहासिक गलती दोहराई,जिसका खामियाजा देश को लंबे समय तक भुगतना पड़ा। डॉ मोहन यादव ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उस गलती को समय रहते पहचाना और उसका विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,"कांग्रेस की गलती का परिणाम देश ने लंबे समय तक भुगता है।"कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंग समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के इस बयान को राजनीतिक हलकों में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है,विशेषकर ऐसे समय में जब देश में ऐतिहासिक घटनाओं की पुनर्व्याख्या और राष्ट्रनायकों की भूमिका पर बहस तेज है वही शताब्दी समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की हालत का जिकड़ी करते हुए और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहां की..जबलपुर की धरती से बंगाल को संदेश देना होगा कि बंगाल में भी बदलाव की आवश्यकता है। जिस बंगाल ने देश को नेतृत्व दिया आज वह बंगाल मुसीबत में है, सारे देश को आज बंगाल के साथ खड़े होकर मुसीबत से निकलना चाहिए। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही। वे 121 जोड़ों के विवाह-निकाह के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने जबलपुर आए हैं। इस कार्यक्रम से पहले नड्डा बंगाली क्लब के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बंगाल में बंगाली असुरक्षित हो जाएं, यह विडंबना है। आज हम जहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद कर रहे हैं तो वहीं आज हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि बंगाल को ऐसे कुशासन से मुक्त करवाएं, इसके लिए भी हमें अपना संदेश पहुंचाना चाहिए। अप्रैल-मई में हमें यह मौका भी मिलेगा। हम सबको अपने रिश्तेदारों से बातचीत करते हुए प्रजातांत्रिक तरीके से वहां पर बदलाव लाने के लिए योगदान करना होगा।
होल्ड - डॉ मोहन यादव,मुख्यमंत्री
होल्ड - जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री