451 केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा,सीएम डॉ मोहन यादव रोड शो कर पहुँचे गौरीघाट,पूजन अर्चन कर की नर्मदा आरती


भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव,मंत्री राकेश सिंह व तमाम भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा गौरीघाट से रोड शो निकाला गया ।जहा उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।जहा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव और उनका काफिला गौरीघाट नर्मदा तट पर पहुचे जहा उन्होंने विधि विधान सहित मां नर्मदा का पुजन अर्चन किया जिसके बाद मां नर्मदा की सांध्य आरती में शामिल हुए जहा जेपी नड्डा,उनकी धर्मपत्नी और सीएम मोहन यादव सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने मां नर्मदा की आरती कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया।
वही सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा की मां नर्मदा की असीम कृपा सब पर बनी रहे जहा  इकोनॉमी का काम और जीवन रेखा का काम माँ नर्मदा ही करती है।जहा उन्होंने और जेपी नड्डा ने पवित्र आरती में शामिल होकर सबके मंगल की कामना की है ।

बाइट-डॉ मोहन यादव--सीएम मप्र

Badi Khabar