प्रयागराज में माघ मेले में गंगा स्नान के लिए जा रहे शंकर्याचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों और बटुकों को रोके जाने और विवाद किये जाने के मामले को लेकर युवक कांग्रेसियो ने मालवीय चौक से यूपी की योगी सरकार के विरोध में माशाल जुलुस निकाला जिसका समापन बड़ा फुहार में किया गया।जहा युवक कांग्रेस नेता जितिन राज ने कहा की जिस प्रकार से प्रयागराज में गंगा किनारे माघ मेले में जब मौनी अमावस्या के दिन शंकर्याचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने बटुकों और शिष्यों के लिए गंगा स्नान करने निकले तो उन्हें मेला प्रशाशन और पुलिस बल ने बल पूर्वक रोक दिया और उनके शिष्यों के साथ बेहरहमी से मारपीट की गई।जिससे ब्राह्मण समाज से लेकर सभी लोग आक्रोशित है।एक तरफ योगी और मोदी सरकार अपने आपको हिंदुत्व की सरकार बताती है दूसरी तरफ इतने बड़े स्वामी शंकर्याचार्य के साथ अभद्रता की जा रही है।जहा 5 दिन से स्वामी शंकर्याचार्य अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर बैठे है और योगी सरकार आंख बंद कर अपने अधिकारियो का साथ दे रही है।वही युवक कांग्रेस योगी सरकार का विरोध करती है और मांग करती है की योगी सरकार के उन अधिकारीयो पर कार्रवाई हो जिन्होंने शंकर्याचार्य के साथ अभद्रता की सरकार उनसे माफी मांगे।ऐसे में आने वाले समय मे युवक कांग्रेस दिल्ली कुछ करेगी और उग्र आंदोलन होगा।
बाइट जतिन राज कांग्रेस
बाइट अमरीश मिश्रा पार्षद कांग्रेस