जबलपुर जिला अस्पताल में पदस्थ रही वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव को सोमवार की शाम कुछ अज्ञात लोग अपनी सफेद कार में बैठाकर ले गए
यह घटना जब पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर अभिजीत मुखर्जी ने देखी तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना आईएमए को दी। आईएमए की अध्यक्ष डॉक्टर ऋचा शर्मा ने कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखते हुए डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की सुरक्षा की मांग की है। इधर मामले पर मदन महल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव जबलपुर जिला अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ रही हैं। दो माह पहले उनके पति का देहांत हो गया था, और तब से वह अकेली घर पर रह रही थी। यह भी बताया जा रहा है कि तकरीबन 4 साल पहले उनके इकलौते बेटे का भी देहांत हो चुका है जो कि नेत्र रोग विशेषज्ञ थे दरअसल सोमवार की शाम को एक वीडियो सामने आया जिसमें की कुछ लोग एक सफेद कार में डॉक्टर हेमलता को अपने साथ लेकर जा रहे थे जिस कार का एक नंबर भी मिटा हुआ था डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव के पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर अभिजीत मुखर्जी ने जब कार में बैठे लोगों से पूछा कि आप डॉक्टर हेमलता को कहां ले जा रहे हैं, तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें मंदिर ले जा रहे हैं विरोध करने के बावजूद भी कार में सवार लोग डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव को यह कहते हुए साथ ले गए कि वह अब गायत्री मंदिर में जाकर रहेगी आईएमए की अध्यक्ष डॉक्टर ऋचा शर्मा ने अपने पत्र में यह आरोप लगाया है कि कुछ लोग जो की मंदिर से जुड़े हुए हैं वह डॉक्टर हेमलता की करोड़ो की संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि 22 जनवरी 2026 को उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता की हालत में धोखाधड़ी का रजिस्टर्ड वसीयत के जरिए उनकी संपति गायत्री मंदिर के नाम कराई गई है इस मामले पर पुलिस शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है
बाईट-अमीता सक्सेना-01
बाईट-ब्रिज बिहारी शर्मा-अध्यक्ष गायत्री मंदिर-02
बाईट-सूर्यकांत शर्मा-एडिशनल एसपी-03