460 मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है



मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है महिला की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेता ऋषभ मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए, उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधारताल क्षेत्र में रहने वाली महिला ने लार्डगंज थाना पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि यह कांग्रेस के प्रदेशसचिव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। 
 महिला ने लार्डगंज थाना पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह घरेलू काम करती है। 2016 में उसका विवाह हुआ था जिसके बाद उनकी एक बेटी भी है। वर्ष 2020 में ऋषभ मिश्रा से सोशल मीडिया के जरिए महिला की पहचान हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि ऋषभ और उसकी दोस्ती की जानकारी जब पति को लगी तो दोनों के बीच अनबन होने लगी, इसके बाद युवती बेटी को लेकर पति से अलग रहने लगी। 

युवती के मुताबिक मार्च 2022 को शाम करीब 6 बजे ऋषभ मिश्रा उसे उखरी रोड स्थित एक होटल में जहां  जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए इसके बाद दिसंबर 2025 को ऋषभ मिश्रा युवती और उसकी बेटी को लेकर गोवा गया जहां पर होटल में रुकने के दौरान भी शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि दिसंबर 2025 को जब जानकारी लगी कि ऋषभ की शादी कहीं और तय हो चुकी है, तब उसने विरोध करना शुरू किया। 
सीएसपी रितेश शिव ने बताया की शादी का झांसा देकर ऋषभ मिश्रा ने उसके साथ कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाए, और अब जबकि उससे शादी की बात कही जा रही है तो उसका कहना था कि वह पहले से शादीशुदा है ऐसे में शादी उसे नहीं कर सकता। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया युवती ने आरोप लगाए है कि ऋषभ मिश्रा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है, जिसकी जानकारी उसने अपनी मां और जीजा को भी दी। युवती का कहना था कि ऋषभ मिश्रा से डरी हुई थी क्योंकि उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बाइट सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी 

Badi Khabar