461 देवास: ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, रबी फसलें बर्बाद



देवास जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर हाटपिपलिया तहसील एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात हुई तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। 

क्षेत्र में गिरे बड़े-बड़े ओलों से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान काफी परेशान और हताश नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हाटपिपलिया क्षेत्र के हाथी गुराड़िया, मनापिपलिया, विजयनगर, देवगढ़, खजुरिया, हीरापुर, अमला ताज सहित कई गांवों में जमकरओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि को 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खेतों में ओले जमे हुए नजर आ रहे हैं। किसान अपने हाथों में बर्फ की सिल्लियों जैसे ओले उठाकर नुकसान दिखा रहे हैं। किसानों के अनुसार गेहूं, प्याज, लहसुन सहित अन्य रबी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे उत्पादन शून्य होने की आशंका जताई जा रही है।
तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण कई स्थानों पर पेड़ और झाड़ सड़क पर गिर गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और कुछ मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं आंधी-तूफान के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित है और रात से कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।
किसानों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर फसल नुकसान का सर्वे कराने और मुआवजा देने की मांग की है।


विजुअल:
– खेतों में जमे ओले
– बर्बाद फसलें
– सड़कों पर गिरे पेड़
– बिजली गुल क्षेत्र
बाइट:
– पीड़ित किसानों की प्रतिक्रिया

Badi Khabar