465 वक्फ बोर्ड की पहल, 189 छात्रों को शिक्षा सहायता


संस्कारधानी जबलपुर से शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल सामने आई है।
 मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड एवं वक्फ प्रबंध कमेटी जबलपुर के संयुक्त प्रयास से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे 189 मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए ₹10,000-₹10,000 की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। यह सहायता उन विद्यार्थियों को दी गई, जिनकी पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित हो रही थी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि ‘पढ़ो-पढ़ाओ, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनो’ शिक्षा नीति के तहत यह नवाचार किया गया है। साथ ही अंजुमन द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की ₹25 लाख की फीस माफ किए जाने पर भी उन्होंने संस्था को बधाई और मुबारकबाद दी। डॉ. पटेल ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही राष्ट्र और समाज की तरक्की सुनिश्चित की जा सकती है।

स्लग (Slug):

 जबलपुर: वक्फ बोर्ड की पहल, 189 मेधावी छात्रों को शिक्षा के लिए ₹10-10 हजार की सहायता


पढ़ो-पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा, जरूरतमंद विद्यार्थियों की ₹25 लाख फीस माफ

बाइट सनोवर पटेल बम बोर्ड चेयरमैन 

Badi Khabar