तीन शातिर मोटरसाईकिल चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में
Ø चोरी गई बजाज बॉक्सर मोटरसाईकिल हुई बरामद,
*Ø चोरी की मोटरसाईकल के पार्ट्स खोलकर कबाड़ में बेचते थे शातिर चोर,
दिनांक 29/01/2026 की सुबह करीबन 11 बजे शासकीय अस्पताल गाडरवारा की पार्किंग से प्रार्थी उमेश कहार की बजाज कंपनी की बॉक्सर मोटर साईकिल क्रमांक MP20-KB-4489 चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
अपराध की विवेचना दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल का कबाड़ बेचने के लिए कबाड़ियों की दुकान पर जाकर संपर्क कर रहे है । सूचना पर तत्काल करते हुए दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । संदेही नर्मदा कुशवाहा ने पूछताछ पर घटना दिनांक को उक्त मोटरसाईकिल चोरी कर अपने साथी नीलेश चौधरी के साथ मिलकर मोटरसाईकिल के पार्टस् खोलकर चीचली के गोलू ताम्रकार को बेचना स्वीकार किये ।
Ø आरोपी :-
· नर्मदा प्रसाद पिता चौखेलाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी ढुरसुरी
· नीलेश चौधरी पिता भवानी प्रसाद चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी बारहा ढाना
· शिवम उर्फ गोलू ताम्रकार पिता राजेन्द्र कुमार ताम्रकार उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 चीचली
Ø वैधानिक कार्यवाही-
तीनों आरोपीगण के कब्जे से चोरी गई बॉक्सर मोटर साईकिल क्रमांक MP20-KB-4489 के पार्टस् जप्त कर आरोपीगण को धारा 303(2), 238, 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, सुजीत बागरी,शिवम पटैल,दीपक राजूपत की सराहनीय भूमिका रही ।