468 जनहित मुद्दों पर कांग्रेस ने लगाया नगर निगम का समानांतर सदन


।जबलपुर नगर निगम से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा सोमवार 02 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे नौदरा ब्रिज पर नगर निगम सदन (समानांतर) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की मूलभूत समस्याओं जैसे नालों-नालियों के माध्यम से घरों तक पहुंच रहे दूषित पेयजल, नर्मदा नदी में गंदे नालों के मिलने से हो रहे प्रदूषण, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भ्रष्टाचार, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की बदहाल व्यवस्था, निर्माण कार्यों में हो रही देरी, नक्शा पास कराने में आम नागरिकों को हो रही परेशानियों सहित कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर खुली चर्चा की गई। कांग्रेस पार्षद दल का कहना है कि नगर निगम की लापरवाह कार्यप्रणाली से आम जनता और कर्मचारी दोनों प्रभावित हैं, जिनकी आवाज़ को इस समानांतर सदन के माध्यम से जनमानस के सामने रखा गया।


---

Badi Khabar