470 एएनएम एसोसिएशन संघ ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी


एएनएम एसोसिएशन  संघ ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी

 स्वास्थ्य विभागसे संबंधित सभी एएनएम अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर मंडला कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सोपा। एएनएम स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण और आधारभूत संवर्ग हैं जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवाओं, मातृ शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य में प्रमुख भूमिका निभाती है ग्रामीण क्षेत्रों मे परिवार नियोजन स्वास्थ्य शिक्षा संक्रामक रोगों के निवारण के लिए जमीन स्तर पर कार्य करती हैं। इसके बाद भी एएनएम को 2016 के नर्सिंग केडर से अलग कर दिया गया है जिससे सभी एएनएम कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है उनका कहना है कि हमने खसरा मुक्त भारत अभियान या फिर कोविड जैसी महामारी में जब पूरे देश लोग अपने घर पर थे तब हमने घर-घर जाकर लोगों का टीकाकरण किया जिससे प्रदेश एवं देश कानम रोशन हुआ जब एएनएम के सम्मान और पदोन्नतिक  बात आती है एएनएम को प्राथमिकता नहीं दी जाती है अगर उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया जाता है तो समस्त एएनएम संघ भोपाल में धरनापदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

Badi Khabar