दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में
एंकर...ग्वालियर में एक 16 साल की नाबालिग को होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है,आरोपी ने नाबालिक को मिलने के बहाने होटल में बुलाया था। घटना के बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली तो उसके परिजनों ने उसे देख लिया इसके बाद परिजनों ने आरोपी को भी मौके पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तो वही पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
वि/ओ....01...दरअसल घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा गुढ़ी के नाका की है,जहां 16 साल की नाबालिग पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि आरोपी सूरज गुढ़ा-गुढ़ी का नाका का रहने वाला है और दोनों एक-दूसरे को कुछ महीनों से जानते थे। सूरज ने उसे यहां स्थित होटल विराट में मिलने के बहाने बुलाया था जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है, जब नाबालिक 02 से 03 घंटे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमारी नाबालिग बेटी अभी तक घर नहीं पहुंची है। पुलिस ने अपने सूत्र तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय कर नाबालिक कि पतारासी करने लगा दिया,तभी उन्हें जानकारी मिली कि सूरज उसे होटल विराट में ले गया है परिजन पुलिस के साथ होटल विराट के बाहर खड़े होकर इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली और उसके पीछे आरोपी भी आया तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया, नाबालिग और आरोपी दोनों को लेकर परिजन एवं पुलिस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।वहीं पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर अरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अब आरोपी युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट...रॉबिन जैन/CSP ,ग्वालियर