nsui प्रदेश अध्यक्ष की 210 किमी पैदल जनचेतना यात्रा का नर्मदापुरम में
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा
एंकर - नर्मदापुरम।एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में नरसिंहपुर गाडरवारा जिले से नर्मदापुरम तक निकाली गई 210 किलोमीटर लंबी पैदल जनचेतना यात्रा का मंगलवार को नर्मदापुरम जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक और भव्य समापन हुआ। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के अधिकार, मां नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले एवं मां नर्मदा का संरक्षण और नशा मुक्त समाज जैसे ज्वलंत जनहित के मुद्दों को लेकर आमजन को जागरूक करना रहा।
वीओ 01 जनचेतना यात्रा के नर्मदापुरम पहुंचते ही जमकर नगर कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का भव्य स्वागत किया। युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रोहन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। जिला चिकित्सालय के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस की विचारधारा और गांधी जी के आदर्शों को याद करते हुए संगठन की एकता और मजबूती का संदेश दिया गया।
वीओ 02 स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे पर जेसीबी मशीन के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और आम नागरिक इस दृश्य के साक्षी बने। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा यात्रा रसूलिया भोपाल तिराहा से प्रारंभ होकर रामजी बाबा हीरो चौक, गांधी चौक, इंदिरा चौक, हलवाई चौक होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह आम नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया और समर्थन जताया। यह जनचेतना अभी चिंगारी है, आंदोलन आगे और तेज होगा।
वीओ 03 आशुतोष चौकसे ने कहा,
यह जनचेतना यात्रा अभी केवल एक चिंगारी है, असली आग लगना अभी बाकी है। गाडरवारा से लेकर नर्मदापुरम तक जनता ने जिन समस्याओं को हमारे सामने रखा है, उन्हें कांग्रेस के विधायक विधानसभा में और सांसद लोकसभा में पूरी मजबूती से उठाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व की शिवराज सरकार और वर्तमान मोहन यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकारें जमीनी स्तर पर समाधान करने में असफल रही हैं। मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर और MSP की प्रमुख मांग सभा के दौरान नर्मदापुरम में शासकीय मेडिकल कॉलेज और एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर की स्थापना, किसानों को उनकी उपज का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), सहकारी मिलों को सशक्त बनाने, नर्मदा संरक्षण और नशा मुक्त समाज के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई।
बाइट 01 आशुतोस चौकसे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष