474 परीक्षा से पहले विधायक बने शिक्षक, छात्रों का बढ़ाया आत्मविश्वास



स्कूली परीक्षाएं नजदीक है और सभी छात्र-छात्राएं इन दिनों अपनी परीक्षा की तैयारी में है
 इसी बात को ध्यान में रखते हुए जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉक्टर अभिलाष पांडे ने शासकीय स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं से परीक्षा के पूर्व चर्चा की.. स्कूली छात्राओं से परीक्षा संबंधित तैयारी की जानकारी ली और उनका उत्साह बढ़ाया. इस दौरान डॉक्टर अभिलाष पांडे ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कई विषयों के उत्तर ब्लैक बोर्ड पर लिख कर समझाए इस दौरान स्कूली छात्राओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उन्होंने न केवल उत्तर दिया बल्कि परीक्षा कॉपी में लिखने का ढंग भी सिखाया. विधायक डॉक्टर अभिलाष पांडे का मानना है कि स्कूली छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान दबाव में नहीं आना चाहिए इसलिए वह स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा कर रहे हैं और उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं उन्हें उम्मीद है कि सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अच्छे अंक प्राप्त करेंगे.

बाइट –डॉ, अभिलाष पांडे, विधायक,

 बाइट –मानसी चक्रवर्ती, छात्रा.

Badi Khabar