जबलपुर में डेंटल सर्जन डॉ. सुमित जैन ने अपने खिलाफ प्रकाशित खबरों को निराधार बताते हुए प्रेस वार्ता में सफाई दी है।
डॉ. जैन ने कहा कि उनके वरिष्ठ एवं मित्र स्व. डॉ. रचित श्रीवास्तव के निधन के बाद वे और उनकी पत्नी डॉ. प्राची जैन, उनके माता-पिता समान श्री महेश प्रसाद श्रीवास्तव एवं डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की निस्वार्थ सेवा करते रहे। आर्थिक व स्वास्थ्य कारणों से डॉ. हेमलता श्रीवास्तव ने 02 जनवरी 2026 को अपनी 11,000 वर्गफुट भूमि स्वेच्छा से उनके पक्ष में रजिस्टर्ड दानपत्र के माध्यम से दी, जिस पर मैमोरियल क्लीनिक स्थापित करने की मंशा थी। डॉ. जैन के अनुसार दानपत्र उप-पंजीयक के समक्ष सभी शर्तें पढ़कर सहमति से निष्पादित हुआ और इसमें किसी प्रकार की अवैधानिकता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सकों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक गलत दुष्प्रचार किया गया और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास हुआ। डॉ. जैन ने स्पष्ट किया कि उनके पास संबंधों व तथ्यों के ऑडियो-वीडियो प्रमाण मौजूद हैं और उनके व उनकी पत्नी पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
डॉ. सुमित जैन ने दी सफाई, दानपत्र को बताया स्वेच्छिक और वैध
जबलपुर में संपत्ति विवाद पर डॉ. सुमित जैन का पक्ष, आरोपों को बताया निराधार