476 महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बस्तर पंडुम पर्व का भव्य शुभारंभ आज।


महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बस्तर पंडुम पर्व का भव्य शुभारंभ आज।
एंकर --  महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज जगदलपुर पहुंच रही हैं, जहां वे संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम पर्व का औपचारिक और भव्य शुभारंभ करेंगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराएं राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान दर्ज करा रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे संभाग में उत्साह और उल्लास का वातावरण है।
जगदलपुर के लालबाग मैदान में विशाल और आकर्षक डोम का निर्माण किया गया है, जहां हजारों की संख्या में आमजन, कलाकार और अतिथि राष्ट्रपति के संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल और शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई हैं  इस महोत्सव का उद्घाटन स्वयं देश की राष्ट्रपति करें, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
आज बस्तर की कला, संस्कृति और परंपराएं देशभर के सामने गौरव के साथ प्रस्तुत हो रही हैं, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक गर्व का बात  है।
वीडीयो  विजुअल

Badi Khabar