477 जबलपुर में पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, हथियारबंद बदमाशों ने मचाया तांडव


जबलपुर में पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, हथियारबंद बदमाशों ने मचाया तांडव


जबलपुर जिले के बरेला थाना अंतर्गत गौर सालीवाड़ा स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम करीब 7 बजे लूट की नीयत से आए बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 5 से 6 हथियारबंद युवक दो मोटरसाइकिलों एवं कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां उन्होंने पहले पेट्रोल डलवाया और फिर वहीं सिगरेट पीने लगे। कर्मचारियों द्वारा पंप परिसर में सिगरेट पीने से मना करने पर आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए पंप में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

कर्मचारियों ने बताया कि आरोपियों ने पत्थर बरसाकर पंप में लगे कांच को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने अंदर घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की और कर्मचारियों से पैसे छीनने का प्रयास किया, हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए। अचानक हुए इस हमले से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है।

घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर थाना बरेला की गौर चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

बाइट मुकुल राव 

बाइट अंशुल पटेल

बाइट शिव प्रसाद आरक्षक बरेला थाना 

Badi Khabar