480 युवक पर चाकू से हमला , उपचार के दौरान मौत


युवक पर चाकू से हमला , उपचार के दौरान मौत

शादी से दोस्त के साथ लौट रहे युवक पर नायरा पेट्रोल पंप के पास चाकू से हमला, उपचार के दौरान युवक की मौत

युवक की मौत पर परिजनों ने एम्बुलेंस में शव के साथ जय स्तंभ चौक पर किया चक्काजाम

एंकर / मंगलवार रात्रि 11 बजे के आस पास शादी से दोस्त के साथ लौट रहे युवक पर नायरा पेट्रोल पंप बहलोट बायपास के पास झगड़े में चाकू से हमला होने पर उसको शासकीय अस्पताल गंज बासौदा से विदिशा रिफर किया गया जहां इसकी  उपचार के दौरान युवक की मौत की सूचना पर परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जय स्तंभ चौक पर एम्बुलेंस में शव के साथ चक्काजाम कर दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में 4- 5 लोगों से गौरव के झगड़े की सूचना मिली थी गौरव को छाती में चाकू मारा गया था जिसकी विदिशा में उपचार के दौरान सुबह मौत हो गई। हमारी मांग है कि मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान कराए जाए। जानकारी लगने पर परिजनों द्वारा जय स्तंभ चौक पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  सुबह एम्बुलेंस से शव आते ही चक्काजाम किया गया। सूचना पर एसडीओपी शिखा भलावी, सिटी थाना प्रभारी संजय वेदियां, देहात थाना प्रभारी मनोज दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 
बही शासकीय राजीव गांधी अस्पताल के प्रभारी रविंद्र चिडार ने बताया गया कि 22 वर्षीय गौरव यादव को रात्रि में अस्पताल 11.36 पर एडमिट किया गया था उसकी छाती में चाकू लगा था प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रिफर किया गया। एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में चार टीमें लगी है जल्दी ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

बाइट / एसडीओपी शिखा भलावी 

बाइट / मृतक का भाई

बाइट / मृतक के जीजा

Badi Khabar