जबलपुर
पनागर
*नगर उदय अभियान में मिला 6450 हितग्राहियों को लाभ*
मध्य प्रदेह शासन द्वारा समाज के विकास हेतु चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके क्रियानवयन तथा समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से नगर उदय अभियान चलाया गया इस अभियान में जहाँ समाज के हर वर्ग के लोगों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया वहीँ समाज के हर वर्ग और अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया नगर उदय अभियान की शुरआत का कार्यक्रम 2 माह पूर्व आयोजित किया गया था जिसमे दल प्रभारियों एवं सहायकों द्वारा नगर के प्रत्येक वार्डों में हितग्राहियों के घर जा जाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और उनके परिवार के दस्तावेज व् अभिलेख प्राप्त किये गए तथा उनके परिवार की समस्या के अनुरूप उन्हें योजनान्तर्गत लाभ प्रदान किया गया आज के इस कार्यक्रम में पनागर के 6450 हितग्राहियों को विभिन्न योजनान्तर्गत 7 करोड़ 34 लाख रुपयों की राशि स्वीकृत की गई एवं नगर विकास के नवीन कार्य हेतु 258.89 लाख रुपयों का भूमि पूजन तथा पूर्ण नियोजन कार्यों के 340.45 लाख रुपयों का लोकार्पण किया गया व् मध्य प्रदेश शासन की अन्य योजनाओं में पात्र श्रेणी का चयन किया गया व् नगर विकास के लिए मूलभूत सुविधा अन्य गतिविधियों के लिए नवीन कार्यों को प्रस्तावित किया गया साथ ही जन शिकायतों को शिकायत पंजी में दर्ज कराकर उनकी शिकायतों का निराकरण भी किया गया।
हितग्राही सम्मलेन में शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही कार्य प्रारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनागर के यशस्वी विधायक सुशील तिवारी इंदु भैया विशिष्ठ अतिथि शिव पटेल जिलाअध्यक्ष ग्रामीण भा ज पा एवं अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रीना आनंद जैन की अध्यक्षता, पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी नगर मंडल अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी, अरविन्द सैनी, विधायक प्रतिनिधि मिन्चू आनंद जैन, पत्रकार विवेक मिश्रा ,युवा मोर्चा से कुनाल पटेल , पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गौतम, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप गोंटिया के साथ समस्त वार्डों के पार्षद गण रविचरण पांडे, श्रीमती रीतू कुशवाहा, अनिल रजक, अब्बाश मंसूरी,श्रीमती उमा दाहिया, मनोज वंशकार, राजेश तिवारी, श्रीमति रेखा पटेल,श्रीमती ज्योति जैन, दिलीप पटेल, अमित सितपाल, श्रीमती पूनम कुशवाहा, श्रीमती अंजना कुशवाहा, श्रीमती लक्ष्मी पटेल, मनोनीत पार्षद अशोक पांडे, प्रेमलता पटेल, सरमन कुशवाहा, मुकेश चौधरी, राजकुमार कुशवाहा, गोर्वधन खेतपाल, चक्रेश मोदी, विजय बर्मन, शेलेन्द्र साहू, केशलाल रजक, पदम् मोदी, नितिन गौतम नगर पालिका अधिकारी/कर्मचारी एवं समस्त विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी की उपस्थिति में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आभार नगर पालिका सी एम ओ श्रीमती जयश्री चौहान के द्वारा व्यक्त किया गया ।