115 नागर सिंह चौहान ने दी मंत्री पद छोड़ने की धमकी,


मध्य प्रदेश बीजेपी में हड़कंप मच गया है। दररअसल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है। एक दिन पहले ही नागर सिंह चौहान से वन और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग लेकर कांग्रेस से आए रामनिवास रावत को दे दिए गए थे। नागर सिंह चौहान इसे लेकर बहुत ज्यादा आहत है।

विभाग छीने जाने से हैं ख़फ़ा 

निमाड़ क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता नागर सिंह चौहान ने मंत्री पद छोड़ने की धमकी दी है। दरअसल रविवार को कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत को 13 दिनों के बाद राज्य सरकार ने वन और पर्यावरण मंत्रालय आवंटित किया था। यह विभाग पहले नागर सिंह चौहान के पास था। लेकिन यह दोनों विभाग जाने के बाद अब नागर सिंह के पास केवल अनुसूचित जाति विभाग का मंत्रालय बचा है। इसे लेकर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Sliderfront