129 मध्य प्रदेश के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1500 लोगों ने एक साथ बजाया डमरू


मध्य प्रदेश के नाम आज एक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आज सावन का तीसरा सोमवार है। उज्जैन में महाकाल की सवारी के पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाया। उज्जैन का नाम सबसे अधिक लोगों के डमरू बजाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। गिनीज बुक से आए ऋषिनाथ ने इसका सर्टिफिकेट संतों को सौंपा। 

Sliderfront