Wednesday, 29 July 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

देवास में ‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण शुरू, 100 युवाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

देवास में ‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण शुरू, 100 युवाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

देवास में आपदा मित्र योजना के तहत स्वयंसेवकों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए युवाओं से आपदा के समय सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वीओ: देवास में जिला प्रशासन और होमगार्ड के सहयोग से आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के युवाओं को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार करना है। इस वर्ष जिले के 100 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बाढ़, आग, सड़क दुर्घटना या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में वे जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य सुरक्षा, बचाव तकनीक, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाएंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित युवा आपदा के समय समाज के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

← सभी खबरें