Tuesday, 18 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

श्रावण सोमवार पर DM-SP ने मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

श्रावण सोमवार पर DM-SP ने मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

आज दिनांक 17.08.2026 को श्रावण सोमवार एवं नागपंचमी पर्व के अवसर पर जनपद कौशाम्बी में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री अमित पाल द्वारा मूरतगंज पक्का तलाव स्थित श्री राम जानकी मंदिर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा भीड़ के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। श्रावण सोमवार एवं नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की गई है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।

← सभी खबरें