इंदौर क्राइम ब्रांच की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया..... एंकर - इंदौर में नशे के काले कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी का पर्दाफाश किया है। सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक आरोपी को 103.5 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की काली होंडा हॉर्नेस बाइक भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। वी ओ - दरअसल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की तरफ से एक तस्कर MD ड्रग्स लेकर इंदौर पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी की और संदिग्ध एयाज हुसैन को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी के साथी शाहनवाज का भी नाम सामने आया है, जो चूड़ियां बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार दोनों को लग्जरी लाइफ और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का शौक था और जल्द पैसा कमाने के लिए नशे के कारोबार में उतर गए। आरोपियों की पुलिस से बचने की रणनीति भी चौंकाने वाली थी। वे लगातार ठिकाने बदलते और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि MD ड्रग्स की खेप कहां से आई, इंदौर में किसे सप्लाई होनी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
इंदौर में 103.5 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
