अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही • पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पुराने बस स्टेण्ड के पास की गई प्रभावी नाकाबंदी। • पुलिस कार्यवाही के दौरान 106 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त। • अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक आइशर ट्रक भी जप्त। • जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये। पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत थाना तेंदूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस की टीम के द्वारा दिनांक 11.08.2026 को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पुराने बस स्टेण्ड, गाडरवारा के पास दो आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 106 पेटी मे 1272 बियर बोतल (825 लीटर), घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक जप्त किये जाकर दोनों आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। नाम आरोपीगण :- देवी नायक पिता लक्ष्मण नायक, उम्र 25 साल, निवासी ग्राम साजडी, थाना गौरहगंज जिला रायसेन (म.प्र.)। योगेश पिता अजव सिंह नायक, उम्र 21 साल, निवासी ग्राम बरूखार, थाना चिकलोद जिला रायसेन (म.प्र.) जप्ती :- आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 106 पेटी में 1272 बियर बोतल (825 लीटर) ,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक जप्त किये हैं। (जप्त मशरूका की कीमत लगभग 13 लाख रूपये) वैधानिक कार्यवाही :- • दोनों आरोपी देवी नायक एवं योगेश नायक के विरूद्ध आबकारी एक्ट की संगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर दोनों आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के साथ उप निरीक्षक गजराज सिंह,सहायक उप निरीक्षक रमेश निवारे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,परमानंद चौधरी,वरिष्ठ आरक्षक रुपेन्द्र चौवे,महेन्द्र बावरिया,विश्वजीत ठाकुर,आरक्षक दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, दीपक कौरव,यश मेहरा, आदर्श पाठक, दीपक राय, देवेन्द्र सोनवंशी की विशेष भूमिका रही।
नरसिंहपुर में 106 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
