Thursday, 30 July 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

सीएम भजनलाल ने भरतपुर को दी ₹1186 करोड़ की विकास सौगात

सीएम भजनलाल ने भरतपुर को दी ₹1186 करोड़ की विकास सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भरतपुर की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की डीबीटी हस्तान्तरण, 691 करोड़ रुपये से अधिक के शैक्षिक निर्माण कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास सहित विभिन्न सौगातें दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भरतपुर एवं डीग जिलों के कुल 1186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ, निपुण कैलेंडर का विमोचन, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण एवं शिक्षकों का सम्मान भी किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बालिका सैनिक स्कूल का भूमि पूजन एवं पौधारोपण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

← सभी खबरें