Tuesday, 11 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

दादालोरा खिड़की योजना के तहत गलाटोला में भव्य रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण" ==================== गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया जिला परिषद प्राथमिक शाला गलाटोला में दादालोरा खिड़की योजना के तहत पिपरिया पुलिस कैंप द्वारा भव्य रोग निदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कर लाभ उठाया। गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में डॉ. नेपाल सिंग बघेले, डॉ. भूपेश कुमार भलावी, डॉ. पायल ठाकरे, डॉ. धनश्री जाधव, रीना बहेकार तथा सोपान जामदाड़ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में पुलिस उपनिरीक्षक सागर चौहान की प्रमुख उपस्थिति रही। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक आनंद निचितकर, पुलिस अमलदार राजेश मडावी, पुलिसकर्मी विकास माने, चेतन देवकर, सीआरपीएफ जवान तथा राजेश कांबले सहित पुलिस टीम सहित स्कूल के शिक्षक,शिक्षिका, आशा सेविका सरिता मनकर ने अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान 150 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर शिविर का लाभ उठाया। दादालोरा खिड़की योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

← सभी खबरें