Tuesday, 11 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 3 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

मनावर में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' मैराथन, युवाओं को दिया जागरूकता संदेश

मनावर में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' मैराथन, युवाओं को दिया जागरूकता संदेश

मनावर शहर में गुरुवार सुबह 7 बजे 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' के तहत नशामुक्ति जनजागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का उद्देश्य मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। विज्वल:- प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को लेकर नशा मुक्त भारत बने। अभियान को मध्यप्रदेश भोपाल पुलिस विभाग द्वारा पुरे प्रदेश में नशे से दुरी, है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है जो की मध्यप्रदेश के सभी जिलों से लेकर तहसील स्तर तक प्रत्येक थाने द्वारा चलाया जा रहा है। इस जनहित कार्य में आम जनता से लेकर कर्मचारी सभी विभागों का सहयोग रहा। विशेष तोर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कलाकारों का भी योगदान रहा। जिन्होंने सोशल मीडिया पर नशे से दुरी, है जरूरी पर विडियो रिल बनाकर जनता के बिच नशा मुक्त अभियान का संदेश दिया। मैराथन का शुभारंभ पुलिस थाना परिसर से विधायक हीरालाल अलावा,एस डी एम प्रमोद गुर्जर,एस डी ओ पी बृजेश मालवीय,थाना प्रभारी राजेश यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय पाटीदार,ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया।मैराथन थाना परिसर से गाँधी चौराहा,धार रोड भैरव मंदिर से पुनः थाना परिसर में समापन हुआ।मैराथन दौड़ में विधायक डॉ. हीरालाल अलावा,एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बृजेश मालवीय, थाना प्रभारी राजेश यादव जी, तहसीलदार विजय तलवारे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष चौहान ,नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, सांदीपनी स्कूल प्राचार्य सोहन शिंदे विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्ना लाल ठाकुर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक किशोर बागेश्वर, गोल्डमेडीस्ट जुड़ों कराटे चेम्पियन विशाल दामके एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, एवं स्कूल के बच्चों के साथ आम नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।मंचआसिन एस डी एम मनोज गुर्जर साहब ,एस डी ओ पी ब्रजेश कुमार मालवीय साहब, विधायक हिरालाल आलावा जी, नगरपालिका अध्यक्ष अजय जी पाटीदार,पुर्व मण्डल अध्यक्ष सचिन जी पांडे,थाना प्रभारी राजेश यादव साहब आसिन थे। सभी मंचासीन अतिथियों ने नशे से दुरी है जरूरी अभियान पर अपने अपने विचार व्यक्त किये जनहित में। तत्पश्चात नशे से दुरी है जरूरी अभियान पर सोशल मीडिया पर अपनी कलाकारी से जारी किए गए विडियो बनाने वाले कलाकारों का सम्मान पत्र,मेमोन्टो के साथ सम्मान किया गया।संदीप जाजमे, अंतिम चौहान, रूद्र चौहान, अफरोज साबरी, फ़राज़ साबरी, विशाल दामके टीम, एवं स्कूल बच्चों द्वारा भी गतिविधि करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोल्डमेडीस्ट जुड़ों कराटे चेम्पियन विशाल दामके ने किया।

← सभी खबरें