Sunday, 26 July 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

लालगंज थाना समाधान दिवस: 20 शिकायतें, 4 का मौके पर निस्तारण

लालगंज थाना समाधान दिवस: 20 शिकायतें, 4 का मौके पर निस्तारण

लालगंज(मीरजापुर): थाना परिसर में समाधान दिवस पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें चार प्रार्थना पत्रो का मौके पर निस्तारण किया गया तथा तीन प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम रवाना हुई शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। फरियादी दुहउआ विंध्याचल हाल मुकाम रामपुर मड़वा ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया की हमारी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर जोता बोया जा रहा है जांच करा कर रोका जाए ।बामी गांव निवासी अमीर पुत्र शमसुद्दीन ने प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिक दर्ज कराये जाने की मांग की। तिलाव राजा निवासी ग्रामीणों ने चकरोड अतिक्रमण को लेकर मांग की गई की खाली कराया जाए। रेही निवासी शीला देवी पत्नी अशोक कुमार प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ एस आई अनिलेश द्विवेदी, ब्रह्मदेव पांडे ,चंद्रधर द्विवेदी, राजस्व निरिक्षक एवं लेखपाल मौजूद रहे।

← सभी खबरें