Tuesday, 4 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

"शिलानाथ धुनी में 200 आम के पौधों से शुरू हुई विशाल आम वाटिका की पहल"

"शिलानाथ धुनी में 200 आम के पौधों से शुरू हुई विशाल आम वाटिका की पहल"

शिलानाथ धुनी परिसर में मंगलवार से दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान 200 से अधिक फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। अभियान के तहत पूरे परिसर में आम के पौधों का रोपण कर एक विशाल आम वाटिका विकसित की जा रही है। कार्यक्रम से जुड़े आयोजकों ने बताया कि यह दो दिवसीय अभियान है, जिसमें एक ही प्रजाति के लगभग 200 आम के पौधे लगाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य शिलानाथ धुनी की उस ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित करना है, जहां पहले आम की बड़ी और प्रसिद्ध वाटिका हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज के समय यहां बड़े और स्वादिष्ट फलों वाले आम के पेड़ बड़ी संख्या में थे। अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिर से आम वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। आयोजकों ने विश्वास जताया कि गुरु महाराज के आशीर्वाद से यह प्रयास सफल होगा और आने वाले वर्षों में यह परिसर हरियाली और फलदार वृक्षों से समृद्ध होगा।

← सभी खबरें