भितरवार में शासन प्रशासन ने निकाली तिरंगा रैली,शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी हर घर तिरंगा रैली। एंकर... भितरवार में भाजपा विधायक श्री मोहन सिंह राठौड़ एवं SDM समाधिया एवं एसडीओपी गगन हनवत ,वी आर सी, एवं बी ओ के नेतृत में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भितरवार पुलिस अनुभाग के सभी थाना प्रभारियो ने संयुक्त रूप से शहर में तिरंगा रैली निकाली,रैली का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घरों तथा संस्थानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना था। रैली में लगभग 50 से अधिक पुलिस जवान, एवं 2500 छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने अपने हाथ से तिरंगे लहराते हुए रैली में चल रहे थे। तिरंगा रैली नया बस स्टैंड से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करेरा तिराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण कर समापन किया इस अवसर पर एसडीओपी गगन हनवत ने आम जनमानस से अपील कि है आप सभी को 'हर घर तिरंगा' अभियान के महत्व को समझना है,उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ना है। भाजपा विधायक श्री राठौर ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ग्वालियर जिला के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।तिरंगा रैली में शिक्षा विभाग की सभी स्कूलो के बच्चों के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकालीं जा रही है,इन रैलियों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा की गेस्ट चेस्ट कार्यकर्ता एवं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे
भितरवार में 2500 छात्रों संग निकली तिरंगा रैली, गूंजा देशभक्ति संदेश
