Wednesday, 29 July 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

मथुरा में 35 महिलाओं को मिला फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण, CDO ने बांटे प्रमाण पत्र

मथुरा में 35 महिलाओं को मिला फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण, CDO ने बांटे प्रमाण पत्र

बृज उदय प्रेरणा कैंटीन योजना के तहत केनरा बैंक आर सेटी ( RSETI ) मथुरा द्वारा आयोजित प्रेरणा कैंटीन की महिलाओं के लिए 12 दिवसीय निःशुल्क फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मथुरा डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया । इस दौरान स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र इस उद्देश्य से प्रदान किये गए कि ये महिलाएं अपने तहसील और ब्लॉक स्तर पर अपना स्वरोजगार कैंटीन स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें, अपने समूह और परिवार को आर्थिक मजबूती दे सकें । आर सेटी के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इन समूह की महिलाओं को समोसे , कचौड़ी , ढोकला, डोसा, भटूरे , भेलपूरी , और भोजन थाली आदि बनाना सिखाया गया, साथ ही शहर के कई फास्ट फूड स्टोर और रेस्टोरेंट की विजिट भी कराई गई। इस मौके पर आर सेटी संस्थान के निदेशक विनोद शर्मा ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया और बताया आर सेटी संस्थान द्वारा बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए अनेक रोजगार प्रशिक्षण निःशुल्क चलाए जाते हैं जिसका लाभ मथुरा जिले के बेरोजगार व्यक्ति ले सकते हैं । इस अवसर पर महिलाएं बहुत उत्साहित नजर आईं टेंटीगांव निवासी प्रीति ने बताया की उन्होंने आर सेटी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने सीखें इससे उन्हें कैंटीन चलाते समय बहुत मदद मिलेगी .... इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से डीसी इन्द्रपाल सिंह , सतेंद्र अनुरागी , अजीत तिवारी , केनरा बैंक से डिवीजनल मैनेजर नरेश कुमार विजय , आर सेटी से दीपक पचौरी, सीपी सिंह , दीनदयाल , राधावल्लभ, आदि मौजूद रहे ।

← सभी खबरें