करोली के युवा किसान चेतन मालवीया को मिली थार। चार सौ पचास किसानों की उपस्थिति में हुआ किसान सम्मेलन विज्वल:- पीवीसी पाइप की छोटी सी खरीदी मनावर तहसील के करोली ग्राम के चेतन मालवीया के लिए खुशीयों की सौगात लेकर आई। मई में अपने खेत की ड्रीप के लिए खरीदे। कास्ता पाईप द्वारा आयोजित लकी किसान जीतेगा थार के अंतर्गत पच्चीस हजार रुपए के पाईप पर लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार थार खुला। गुरुवार को एक शहर के मुकाती रेसीडेंसी में आयोजित गरिमामय समारोह में कंपनी के सीईओ प्रदीप वेदुला, जनरल मैनेजर हेमंत नागर, नेशनल सेल्स हेड कपिल सेंगर एवं हकीमी मशीनरी स्टोर्स के इब्राहिम रिज़वी द्वारा थार की चाबी चेतन मालवीया को सौंपी गई। लकी ड्रॉ में अन्य किसानों को रेफ्रिजरेटर एवं मिक्सर ग्राइंडर भी भेंट किए गए। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन का शुभारंभ कृति इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के सीईओ प्रदीप वेदुला , जनरल मैनेजर हेमंत नागर, नेशनल सेल्स हेड कपिल सेंगर, शेख़ अब्बास अली रिज़वी, इब्राहिम रिज़वी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात राष्ट्र गान के बाद अतिथियों का स्वागत जोएब रिज़वी, मोईज रिज़वी, हुसैनी रिज़वी, मोईज रिज़वी, मुर्तजा रिज़वी और युसुफ रिज़वी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में इब्राहिम रिज़वी ने कहां कि रिश्तो की जमा पुंजी ही हमारी सबसे बड़ी धरोंहर है । आप लोगो के मन मे हमारे लिए जो प्रेम,स्नेह और सम्मान है उसके लिए हम आप सबके प्रति कृतज्ञ है । उन्होंने उपस्थित किसानों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए अपने तीस वर्ष की व्यापारिक यात्रों एवं अपने आत्मीय रिश्तों को शिद्दत से याद किया । कंपनी के सीईओ प्रदीप वेदुला ने अपने संबोधन में कहां कि कास्ता विश्वाश का नाम है , संबल का नाम है , भरोसे का नाम है । कास्ता मे गुणवत्ता ही हमारी नीति है और आप सब हमारी पुँजी है जिसके बल पर कास्ता आज प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों मे लोकप्रिय है । उन्होंने किसानों के चालीस साल के भरोसे और विश्वास और कास्ता की सफलता का श्रेय भी किसानों को दिया। कार्यक्रम में कृति इंडस्ट्रीज के रीजनल मैनेजर आनंद नाईक, राजकुमार पटेल, हरिओम परमार,वैभव जी, गिरीश मालवीया, हेमंत राठौड़ और सुनील पाटीदार का सराहनीय सहयोग रहा।
मनावर के किसान चेतन मालवीया ने जीती थार, 450 किसानों की मौजूदगी में हुआ किसान सम्मेलन
