अंबे नगर सेक्स रैकेट पर पुलिस का छापा देवास के अंबे नगर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है। वीओ: औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंबे नगर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने ग्राहक बनकर मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और सौदा तय होने के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। छापे के दौरान पुलिस ने कथित रैकेट से जुड़े 5 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
अंबे नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
