Monday, 17 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

रतलाम में 5.41 करोड़ की लूट का 48 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में 5.41 करोड़ की लूट का 48 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ो की लूट का पुलिस ने 48 घंटों में ही किया खुलासा, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार अन्य दो की तलाश जारी हैं रतलाम में सराफा व्यापारी के साथ उस समय लुट हो गई जब वह बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम आ रहा था तभी रास्ते में रतलाम के समीप ही उमर थाना फंटे पर दो व्यक्ति अचानक व्यापारी के पास पहुंचे और उसका बैग छीनने का प्रयास किया। व्यापारी द्वारा शोर मचाने पर 3 और अन्य लुटेरे आए और व्यापारी के साथ मारपीट कर जेवरात और नगदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। घटना के बाद व्यापारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीमें घटित कर छानबीन शुरू की, घटनास्थल से लगाकर बड़नगर तक के विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी और सायबर सेल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया गया। 15 अगस्त को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल आरोपी हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं और लुट का सामान भी उन्हीं के पास है, सूचना के बाद पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया वहीं पुलिस ने आरोपियों से लूट के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने लुट के आरोपियों से करीब 5.32 करोड़ के सोने के ज़ेवरात और करीब 9 लाख की चांदी के आभूषण बरामद किए हैं वहीं आई जी राकेश गुप्ता द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए करोड़ों रुपए की डकैती का महज़ 48 घंटे में पर्दाफाश करने पर पुलिस टिम को पुरस्कृत किया जाएगा।

← सभी खबरें