काम दिलाने के बहाने महिला को मध्यप्रदेश ले जाकर 50 हजार रुपये में बेचने का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार। एंकर-बांदे पुलिस ने महिला को बरामद कर मानव तस्करी के मामले का किया खुलासा, आरोपी महिला सहित खरीदार और दलाल गिरफ्तार मानव तस्करी के गंभीर मामले में बांदे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक महिला को काम दिलाने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश ले जाने, वहां 50 हजार रुपये में बेचने तथा एक व्यक्ति से शादी कराने और करीब पांच माह तक उसके घर में रखने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को महिला के पति ने थाना बांदे में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला 20 मार्च 2026 से बिना बताए घर से चली गई थी। रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 12/2026 कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गुम महिला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के आरूड निवासी जितेन्द्र राठौर के कब्जे में है। सूचना के आधार पर बांदे पुलिस टीम 4 अगस्त को मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई और 5 अगस्त को जितेन्द्र राठौर के निवास पहुंचकर महिला को बरामद किया। इसके बाद महिला से पूछताछ कर उसका कथन दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि अनिता पवार पति जगत पवार निवासी बेलगाल तथा दलाल जमना लाल भील निवासी आवलिया, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश) ने उसे काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश ले गए। वहां उसे जितेन्द्र राठौर के पास 50 हजार रुपये में बेच दिया गया और उसकी शादी जितेन्द्र राठौर से करा दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध करीब पांच माह तक जितेन्द्र राठौर के घर में रखा गया था। महिला के बयान एवं जांच में मिले तथ्यों के आधार पर बांदे थाने में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत धारा 143(2), 61(2), 127(4), 87 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है— 1. अनिता पवार पति जगत पवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी बेलगाल, थाना बांदे, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़)। 2. जितेन्द्र राठौर पिता उत्तम राठौर, उम्र 30 वर्ष, निवासी आरूड, थाना पंधाना, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश)। 3. जमना लाल भील पिता चिताराम भील, उम्र 41 वर्ष, निवासी आवलिया, थाना छैगांव माखन, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश)।आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मानव तस्करी के इस मामले का खुलासा करने में निरीक्षक रामचन्द्र साहू, थाना प्रभारी बांदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक क्रमांक 150 सूर्यदेव कुंजाम, प्रधान आरक्षक 118 तुलाराम, प्रधान आरक्षक 439 प्रशांत वास, आरक्षक 1241 यशवंत भंडारी, आरक्षक 1273 अमृत नेताम, आरक्षक 1105 मोहन दुग्गा, आरक्षक 78 अश्वनी कुंजाम, आरक्षक 2305 प्यारेलाल तारम, महिला आरक्षक 1344 संतोषी मातलाम, महिला आरक्षक 1104 हिरोन्दा बुग्गा, महिला आरक्षक 195 जया सलाम, गोपनीय सैनिक अंजली पाल शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा मध्यप्रदेश पहुंचकर महिला की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई को मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
काम दिलाने का झांसा देकर महिला को ₹50 हजार में बेचने का आरोप, 3 गिरफ्तार
