Sunday, 2 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

"गरौठा सम्पूर्ण समाधान दिवस: 59 शिकायतें आईं, 3 का मौके पर निस्तारण"

"गरौठा सम्पूर्ण समाधान दिवस: 59 शिकायतें आईं, 3 का मौके पर निस्तारण"

तहसील गरौठा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने सुनीं शिकायतें तहसील गरौठा सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पियूष कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 22, पुलिस विभाग की 10, विकास विभाग की 5, विद्युत विभाग की 4, नगर पंचायत की 5, आपूर्ति विभाग की 4 तथा अन्य विभागों से संबंधित 9 शिकायतें शामिल रहीं। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने शेष सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। समाधान दिवस में चिकित्सा अधिकारी करगुवा डॉ. विवेक सोनी सहित पुलिस, स्वास्थ्य, वन, आपूर्ति, कृषि, जल निगम, विद्युत, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं विकास खंड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

← सभी खबरें