Thursday, 13 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

दतिया में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 96 हजार की शराब जब्त

दतिया में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 96 हजार की शराब जब्त

दतिया के गोराघाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की ऑल्टो कार से करीब 96 हजार रुपये कीमत की शराब जब्त की है। पुलिस के मुताबिक सोनागिर तिराहे के आगे सर्विस रोड पर संदिग्ध हालत में बिना नंबर की सिल्वर रंग की ऑल्टो 800 कार खड़ी मिली। तलाशी लेने पर कार से 18 पेटियों में करीब 185 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 96 हजार 194 रुपये बताई गई है। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

← सभी खबरें