मुख्यमंत्री ने किया 485 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास माफियाओं की जगह जेल या जहन्नुम फतेहपुर में योगी का विपक्ष पर करारा प्रहार यूपी के फतेहपुर से शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, नकल माफिया और विकास को लेकर अपनी सरकार का स्वयं ही गुणगान किया । उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास के लिए आने वाला धन भ्रष्टाचार और सिंडिकेट की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है । अपराधियों और माफियाओं की जगह अब जेल है या फिर जहन्नुम। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अपराध और माफिया राज के लिए कोई जगह नहीं है । सरकार का अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम चल रहा है । योगी आदित्यनाथ ने नकल माफियाओं पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ऐसा कठोर कानून ला रही है, जिसके तहत परीक्षा में नकल कराने वाले माफियाओं को जेल भेजने के साथ-साथ भारी जुर्माने का भी प्रावधान होगा। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए नीट पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के भविष्य से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।फतेहपुर को कभी अति मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹487 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
फतेहपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, ₹487 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
